प्रदेश में इस माह उचित मूल्य की दुकानों में सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर के दाम पर होंगे उपलब्ध 

हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को इस माह उचित मूल्य की दुकानों में सरसों तेल पिछले माह के मुकाबले सस्ता मिलेगा। 160 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले इस माह सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा

Apr 5, 2026 - 11:31
 0  20
प्रदेश में इस माह उचित मूल्य की दुकानों में सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर के दाम पर होंगे उपलब्ध 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-04-2026

हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को इस माह उचित मूल्य की दुकानों में सरसों तेल पिछले माह के मुकाबले सस्ता मिलेगा। 160 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले इस माह सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस माह उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल भी उपलब्ध करवाने की तैयारी है।

सरकार ने बीते माह टेंडर के बाद कंपनी को रिफाइंड तेल के सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए हैं। पिछले सात माह से प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को रिफाइंड तेल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल 135 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। 

सात महीने पहले 125 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड तेल उपलब्ध करवाया गया था। एपीएल परिवारों को प्रति परिवार 12 किलो आटा 12 रुपये के हिसाब से दिया जाएगा। पिछले माह 11 किलो आटा दिया गया और उससे पहले 14 किलो दिया जाता था। साथ ही छह किलो चावल प्रति परिवार 13 रुपये के हिसाब से दिए जाएंगे।

प्रदेश में 19 लाख के करीब राशनकार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जाता है। प्रबंध निदेशक खाद्य आपूर्ति निगम राजेश्वर गोयल ने बताया कि सरसों तेल के दामों में कमी आई है जबकि रिफाइंड तेल के दाम बढ़े हैं। रिफाइंड तेल उपलब्ध करवाने के लिए सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow