बिलासपुर में होने जा रही राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सिरमौर की टीम रवाना 

सिरमौर जिला एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव विजय यादव ने नाहन में जारी बयान के माध्यम से बताया कि 7 और 8 जून को बिलासपुर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आज जिला सिरमौर की टीम नाहन से रवाना हुई।

Jun 6, 2025 - 19:37
 0  38
बिलासपुर में होने जा रही राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सिरमौर की टीम रवाना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  06-06-2025
सिरमौर जिला एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव विजय यादव ने नाहन में जारी बयान के माध्यम से बताया कि 7 और 8 जून को बिलासपुर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आज जिला सिरमौर की टीम नाहन से रवाना हुई। 
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर से कुल 55 खिलाड़ियों की टीम रवाना हुई है , जिसमें 37 लड़के और 18 लड़कियां शामिल है। 25 मई को गुरुद्वारा ग्राउंड पांवटा साहिब में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल आयोजित किए गए थे। 
यह ट्रायल अंडर 14 , अंडर 16 , अंडर 18 और अंडर 20 आयु वर्ग के बॉयज एंड गर्ल्स  के लिए आयोजित किए गए थे जहां से इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह खिलाड़ी अपने-अपने इवेंट में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जिला सिरमौर का नाम रोशन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow