भाजपा पूर्व अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को मोदी सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय का सौंपा जिम्मा  

हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले भाजपा पूर्व अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। जेपी नड्डा पहले भी 2014 से 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में काम कर चुके

Jun 10, 2024 - 20:20
 0  19
भाजपा पूर्व अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को मोदी सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय का सौंपा जिम्मा  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-06-2024

हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले भाजपा पूर्व अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। जेपी नड्डा पहले भी 2014 से 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। 

मूल रूप से बिलासपुर जिले के रहने वाले जगत प्रकाश नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 2 दिसंबर 1960 को हुआ। नड्डा के पिता पटना विश्वविद्यालय में प्राध्यापक और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रहे।

जगत प्रकाश नड्डा की प्रारंभिक पढ़ाई पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बीए में स्नातक की। इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से एलएलबी की पढ़ाई की। युवावस्था में जय प्रकाश नारायण की ओर से चलाए गए विभिन्न आंदोलनों में सक्रियता से भाग लिया। 

1975 में जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1983 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वह एबीवीपी की ओर से विद्यार्थी परिषद के पहले अध्यक्ष चुने गए। साल 1989 में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री चुने गए। साल 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए। इसी साल उनकी शादी डॉ. मल्लिका नड्डा के साथ हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow