ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए सभी उद्योगों में रखा जायेगा सेफ्टी मेजर को ध्यान : उद्योग मंत्री

उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि बद्दी में कल कॉस्मेटिक फैक्ट्री मे लगी आग दुखद घटना है। उद्योग मंत्री ने बताया कि ये एक बहुत दुःखद घटना है। इसमें अभी तक एक महिला की जान गई है और तीस लोगों का इलाज चल रहा है अभी तक 13 लोग लापता है

Feb 3, 2024 - 18:35
 0  21
ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए सभी उद्योगों में रखा जायेगा सेफ्टी मेजर को ध्यान : उद्योग मंत्री
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  03-02-2024
उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि बद्दी में कल कॉस्मेटिक फैक्ट्री मे लगी आग दुखद घटना है। उद्योग मंत्री ने बताया कि ये एक बहुत दुःखद घटना है। इसमें अभी तक एक महिला की जान गई है और तीस लोगों का इलाज चल रहा है अभी तक 13 लोग लापता है। 
जिससे बचने की संभावना कम है।  मुख्यमंत्री ने इसमें उच्च स्तर की जांच की घोषणा की है। प्राथमिक जांच में रॉ मटेरियल मे आग लगने की बात सामने आई है। उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सारी फैक्ट्रियों में सेफ्टी मेजर को ध्यान में रखा जाएगा ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो। 
उन्होंने कहा कि वह स्वयं और मुख्यमंत्री भी घटनास्थल का दौरा करेंगे। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और प्रदेश में आने वाले समय में ऐसी घटना दोबारा ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow