हिमाचल में 17-18 अगस्त को इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी थमने के मूड में नहीं है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले कई दिनों के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। 15 अगस्त को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई,

Aug 16, 2026 - 15:37
 0  70
हिमाचल में 17-18 अगस्त को इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 16 अगस्त : 

हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी थमने के मूड में नहीं है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले कई दिनों के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। 15 अगस्त को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा के गुलेर में सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। कांगड़ा एयरो और हमीरपुर के नादौन में 10-10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 और 18 अगस्त को हिमाचल में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिनों में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
जिला स्तर पर भी कई क्षेत्रों के लिए बारिश का संकेत दिया गया है। बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में 17-18 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। हमीरपुर और सिरमौर में भी 17 अगस्त को भारी तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />