मंडी के कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी निजी बस, हादसे में आधा दर्जन लोग घायल 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे के समय बस में 15 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच घायल

Apr 29, 2025 - 16:06
 0  65
मंडी के कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी निजी बस, हादसे में आधा दर्जन लोग घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     29-04-2025

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे के समय बस में 15 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बलद्वाड़ा में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार आर्यन एक्सप्रेस नामक निजी बस कुल्लू से कांगड़ा जा रही थी। जैसे ही यह बस भोलूघाट के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। 

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और हादसे की सूचना पुलिस थाना हटली और सिविल हास्पिटल बलद्वाड़ा को दी गई। पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच घायलों को उपचार के लिए बलद्वाड़ा भेजा जबकि बाकियों का मौके पर ही उपचार किया गया। 

हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बस पलटने के कारण हाईवे पर जाम भी लग गया, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow