भूस्खलन से मटौर-शिमला हाईवे बंद, बिलासपुर पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

लगातार बारिश के बीच सोलन जिले के वायराड क्षेत्र में भूस्खलन होने से शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद होने के बाद बिलासपुर पुलिस ने यात्रियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी जारी की है

Jul 1, 2026 - 14:36
 0  5
भूस्खलन से मटौर-शिमला हाईवे बंद, बिलासपुर पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

यंगवार्ता न्यूज सोलन 1 जुलाई, 2026 : 

 
लगातार बारिश के बीच सोलन जिले के वायराड क्षेत्र में भूस्खलन होने से शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद होने के बाद बिलासपुर पुलिस ने यात्रियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी जारी की है। पुलिस के अनुसार, बिलासपुर और हमीरपुर से शिमला जाने वाले वाहन घुमारवीं, जुखाला, जबल पुल, रानीकोटला, खारसी और वाइडमोड़ होते हुए शिमला पहुंच सकते हैं।
 
वहीं, शिमला से मंडी जाने वाले वाहनों के लिए शिमला, वाइडमोड़, नवगांव, खारसी, रानीकोटला और बैरी होकर यात्रा करने की सलाह दी गई है। शिमला से बिलासपुर और हमीरपुर आने वाले वाहनों को भी इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow