राजगढ़ में तीन युवकों से 4.80 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन युवको के कब्जे से 4.80 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Jun 15, 2026 - 20:00
 0  22
राजगढ़ में तीन युवकों से 4.80 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
यंगवार्ता न्यूज राजगढ़ 15 जून, 2026 : 

 जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन युवको के कब्जे से 4.80 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 जून 2026 को डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम गश्त के दौरान कोटली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शुभम ठाकुर पुत्र सोमराज निवासी गांव चुन्नी, तहसील राजगढ़ अपने दो साथियों विवेक चौहान पुत्र प्रेम सिंह तथा मिथुन आर्य पुत्र प्रेमपाल आर्य, दोनों निवासी राजगढ़, के साथ गाड़ी नंबर HP 63-3060 में गिरिपुल (सोलन) की ओर से राजगढ़ की तरफ आ रहे हैं और उनके पास चिट्टा/हेरोइन की खेप है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 4.80 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow