विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा पेश बजट पर कटौती प्रस्तावों पर चर्चा आरंभ

हिमाचल विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा पेश बजट पर कटौती प्रस्तावों पर चर्चा आरंभ हो जाएगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार की कार्य सूची जारी

Mar 27, 2026 - 12:54
 0  5
विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा पेश बजट पर कटौती प्रस्तावों पर चर्चा आरंभ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-03-2026

हिमाचल विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा पेश बजट पर कटौती प्रस्तावों पर चर्चा आरंभ हो जाएगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार की कार्य सूची जारी की है। वहीं, शुक्रवार को बजट अनुमानों की मांगों पर प्रस्तुतीकरण और चर्चा का दौर भी जारी रहेगा और मतदान का कार्यसूची में रखा है। 30 मार्च को विधानसभा में बजट पारित होगा। 

विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार की जारी कार्यसूची के मुताबिक सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। प्रश्रकाल के दौरान सरकार से आउटसोर्स आईपीआर एजेंसी हायर करने और निजी स्कूलों द्वारा वार्षिक शुल्क के नाम पर लिए जा रहे पुन: प्रवेश शुल्क से जुड़ा सवाल पूछा गया है। 

शुक्रवार को सदन में प्रदेश के विश्वविद्यालयों रेंजीडेंट ऑडिट स्कीम तथा एसएडी के अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति व प्रतिनियुक्ति के प्रश्र के अलावा थ्री टेयर पे स्केल पॉलिसी और प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी सरकार से सवाल पूछा गया है। वहीं, हिमकेयर और सहारा योजना और प्रदेश में लॉटरी को लेकर भी सवाल सदन में उठेगा।

शुक्रवार के दिन सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमानों की अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और मतदान होगा। इसके उपरांत बजट पर लाए गए कटौती प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसकी शुरुआत मांग संख्या सात से होगी। ये कटौती प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक बिक्रम सिंह, सुधीर शर्मा, सतपाल सिंह सत्ती, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, लोकेंद्र कुमार और आशीष शर्मा की ओर से लाया गया है। 

इसके अलावा विपक्ष की ओर से मांग संख्या आठ से लेकर 11 तक और मांग संख्या 13 के तहत कटौती प्रस्ताव आए हैं। दो दिनों तक सदन के भीतर कटौती प्रस्तावों पर चर्चा होनी है और 30 मार्च को बजट पारित किया जाएगा। कार्यसूची के तहत 31 मार्च को सदन में शासकीय/ विधायी कार्यों के अलावा गैर सरकारी सदस्य दिवस रहेगा। आगामी दों दिनों तक सदन में शासकीय/विधायी कार्य होंगे और दो अप्रैल को विधानसभा के बजट सत्र का समापन हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow