हमीरपुर में प्रगणकों और सुपरवाइजरों समझाई स्व-गणना एवं जनगणना की प्रक्रिया

उपमंडल बड़सर में भी जनगणना-2027 के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यहां मिनी सचिवालय में जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के संबंध में जागरुकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में मिनी सचिवालय बड़सर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ जनगणना प्रशिक्षण हेतु तैनात किए जाने वाले शिक्षक भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। 

Jun 5, 2026 - 12:44
 0  4
हमीरपुर में प्रगणकों और सुपरवाइजरों समझाई स्व-गणना एवं जनगणना की प्रक्रिया

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  05-06-2026
उपमंडल बड़सर में भी जनगणना-2027 के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यहां मिनी सचिवालय में जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के संबंध में जागरुकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में मिनी सचिवालय बड़सर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ जनगणना प्रशिक्षण हेतु तैनात किए जाने वाले शिक्षक भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। 
इस अवसर पर एसडीएम स्वाति डोगरा ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक वर्ग से जनगणना-2027 की स्व-गणना की प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में स्व-गणना की सुविधा एक जून से 15 जून 2026 तक उपलब्ध है। इसमें सभी नागरिक या परिवारों के मुखिया स्वगणना पोर्टल एसई.सेन्सस.जीओवी.इन पर अपने परिवार एवं आवास संबंधी विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने सभी से निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना पूर्ण कर जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। 
उन्होंने कहा कि जनगणना में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है तथा इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े विकासात्मक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश के जिला जनगणना समन्वयक अजय सोलंकी ने प्रतिभागियों को स्व-गणना प्रक्रिया, ऑनलाइन पंजीकरण तथा जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। 
उन्होंने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए जनगणना-2027 के महत्व तथा स्व-गणना के माध्यम से नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर स्व-गणना पोर्टल पर 15 जून तक अपनी जानकारी स्वयं अपलोड करेंगे तो इससे जनगणना का कार्य बहुत आसान हो जाएगा और डाटा भी सही एवं सटीक होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow