हिमाचल के चार और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध करने को मंजूरी
प्रदेश सरकार ने राज्य के चार और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध करने की मंजूरी दे दी है। इनमें जिला शिमला का ननखड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जिला मंडी के पांगणा, तेवन और पढ़ार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 16-03-2026
प्रदेश सरकार ने राज्य के चार और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध करने की मंजूरी दे दी है। इनमें जिला शिमला का ननखड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जिला मंडी के पांगणा, तेवन और पढ़ार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से इन स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर बोर्ड की स्वीकृति प्राप्त की जाए।
What's Your Reaction?



