नशे से बढ़ रहा है हेपेटाइटिस-बी का खतरा, सोलन में मनाया विश्व हेपेटाइटिस दिवस : डॉ पाठक
स्वास्थ्य विभाग सोलन के सभागार में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
यंगवार्ता न्यूज - सोलन 28 जुलाई, 2026 :
स्वास्थ्य विभाग सोलन के सभागार में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर सीएमओ सोलन डॉ अजय पाठक ने हेपेटाइटिस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवा एक ही सीरिंज का इस्तेमाल करके नशा ले रहे हैं, जिससे हेपेटाइटिस-बी का खतरा कई गुणा तक बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व में वर्ष2024 में 13 लाख लोगों की हेपेटाइटिस-बी के कारण मौत हो चुकी है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि वह अपने बच्चों पर नजर रखें और बच्चों को नशे के दलदल में फंसने से बचाएं। डीआईओ डॉ. गगन ने भी हेपेटाइटिस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सोलन की जानी-मानी शिक्षाविद् व कवयत्री कौमुदी ढल ने की।
रवि जोशी नशे की बुराई पर कविता पढ़ी,.. नसों में नशे का जहर लिए मेरा युवा जाने किधर जा रहा है। डॉ अजय पाठक ने सामाजिक बुराइयों पर कुछ इस तरह तंज कसा,.. सर्वत्र व्यापक है रावण, इतने तीर चलाने राम कहां से लाओगे। मदन हिमाचली ने दोष शीर्षक से कविता पाठ किया। डॉ कुलराजीव पंत ने कागज की जेब के माध्यम से कागज की महिमा का बखान किया तो डॉ नरेंद्र शर्मा ने हस्ताक्षर कविता के माध्यम से सेवारत से सेवानिवृति के सफर की सुंदर व्याख्या की। राधा चौहान ने कहा कि.. हर कहानी इश्क की पहचान होती जाएगी। सत्येन ने स्वच्छता का संदेश दिया और कुमार शानू ने भूकंप कविता के माध्यम से वास्तविकता का बताया। डॉ गगन ने फरमाया.. वक्त रहते , राहगीर बिखरते रह गए। हेमलता ने नशे की बुराई पर गीत पेश कर वाहवाही लूटी। डॉ अर्चना पंत ने युवाओं की पुकार कविता पढ़ी। इसके अलावा संजीव अरोड़ा, हेमंत अत्रि, यशपाल कपूर, कौमुदी ढल,पदमनी नेगी समेत अन्य ने भी कविता पाठ किया।
What's Your Reaction?

