ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में उभरा तिरुपति ग्रुप , देश की नामी कंपनियों को पछाड़ कर टॉप 50 में कंपनी ने बनाई जगह

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के सूरजपुर में स्थापित तिरुपति ग्रुप देश के टॉप 50 कंपनियों में शुमार हो गया है , जो कामगारों के काम करने के लिए बहुत अच्छी जगह मानी जाती है। जानकारी के मुताबिक देश की टॉप 50 बेस्ट वर्क प्लेस इन मैन्युफैक्चरिंग 2024 में तिरुपति ग्रुप आफ कंपनी ने जगह बनाई है। जानकारी के मुताबिक जीपीटीडब्ल्यू इंस्टीट्यूट की लिस्ट में तिरुपति ग्रुप आफ कंपनी ने अपना नाम दर्ज करवाया

Feb 1, 2024 - 19:39
Feb 1, 2024 - 19:48
 0  57
ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में उभरा तिरुपति ग्रुप , देश की नामी कंपनियों को पछाड़ कर टॉप 50 में कंपनी ने बनाई जगह
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  01-02-2024
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के सूरजपुर में स्थापित तिरुपति ग्रुप देश के टॉप 50 कंपनियों में शुमार हो गया है , जो कामगारों के काम करने के लिए बहुत अच्छी जगह मानी जाती है। जानकारी के मुताबिक देश की टॉप 50 बेस्ट वर्क प्लेस इन मैन्युफैक्चरिंग 2024 में तिरुपति ग्रुप आफ कंपनी ने जगह बनाई है। जानकारी के मुताबिक जीपीटीडब्ल्यू इंस्टीट्यूट की लिस्ट में तिरुपति ग्रुप आफ कंपनी ने अपना नाम दर्ज करवाया है। कंपनी के सीईओ अशोक गोयल ने बताया कि बेस्ट वर्क प्लेस के रूप में कंपनी का देश भर में 50 वां स्थान पाना हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कंपनी का पूरा स्टाफ बधाई का पात्र हैं , जिन्होंने दिन-रात कार्य करके कंपनी को इस मुकाम पर पहुंचाया है। 
अशोक गोयल ने बताया कि तिरुपति ग्रुप आफ कंपनी की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी। उसके बाद कंपनी ने न केवल पांवटा साहिब बल्कि अन्य स्थानों में भी उद्योग स्थापित किए हैं। जिसके चलते आज तिरुपति ग्रुप ऑफ कंपनीज राष्ट्रीय कंपनियों में शुमार हो गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में किए गए सर्वे के मुताबिक तिरुपति ग्रुप आफ कंपनी ने देश के उन 50 उद्योगों में स्थान बनाया है जो उद्योग काम करने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं , यानी जिन उद्योगों में काम करना बेहद अच्छी जगह मानी जाती है। तिरुपति समूह ने Top 50 India's Best Workplaces in Manufacturing 2024 by GPTW Institute की लिस्ट अपना नाम दर्ज करवाया। 
इससे पहले ग्रुप को अगस्त, 2022 से अगस्त, 2023 तक भारत में ग्रेट प्लेस टू वर्क - प्रमाणित के रूप में मान्यता दी जा चुकी है। इस प्रकार तिरुपति ग्रुप ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में देश में टाॅप 50 में पहुंचने वाली हिमाचल प्रदेश मूल की पहली कंपनी बन गई है। तिरुपति समूह में विभिन्न प्रभाग शामिल हैं जिन्होंने संयुक्त रूप से कंपनी के विकास और सफलता में योगदान दिया है। एक प्रमुख अनुबंध निर्माण कंपनी होने के नाते तिरुपति रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर , तिरुपति फार्मास्यूटिकल्स , तिरुपति न्यूट्रास्यूटिकल्स , तिरुपति स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन और तिरुपति आयुर्वेद में अपनी उपस्थिति का विस्तार, संचालन और सफलतापूर्वक चिह्नित किया है।  
तिरुपति बहुराष्ट्रीय कंपनियों, भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों और घरेलू संगठनों में फैले 300 से अधिक विश्व स्तरीय ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। संस्थान 60 से अधिक देशों में व्यवसायों, गैर-लाभकारी और सरकारी एजेंसियों की सेवा करता है और तीन दशकों से अधिक के लिए महान कार्य स्थलों की विशेषताओं पर अग्रणी शोध किया है। 
भारत में, संस्थान 22 से अधिक उद्योगों में सालाना 1100 से अधिक संगठनों के साथ साझेदारी करता है ताकि उन्हें निरंतर व्यावसायिक परिणाम देने के लिए डिज़ाइन किए गए हाई-ट्रस्ट, हाई-परफॉर्मेंस कल्चर का निर्माण करने में मदद मिल सके। बताते है कि इस खिताबी दौड़ में बड़े बड़े मैन्युफैक्चरिंग हाउसेस जैसे कि रिलायंस इंडस्ट्रीज , पेप्सीको , महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा , बजाज इलेक्ट्रिकल्स , बाल्को , डो केमिकल्स , हैवेल्स आदि शामिल थे। तिरुपति ग्रुप की इस एक बार फिर ज़िला सिरमौर का नाम रोशन हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow