हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में हिमपात , किलाड़ में आधा फीट बर्फबारी, शेष दुनिया से कटा पांगी घाटी का संपर्क

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही बर्फबारी के दौर शुरू हो गया है। बृहद हिमालय के साथ पीर पंजाल की चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं। वहीं हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र लाहौल और पांगी में पिछले 12 घंटे से लगातार हिमपात हो रहा है। ताजा बर्फबारी के बाद अटल टनल होकर ट्रेफिक बंद हो गया है। लिहाजा मनाली केलांग के बीच फिलहाल सड़क संपर्क कट गया है। जानकारी के मुताबिक लाहुल के तिन्दी में करीब 1 फुट तक हिमपात हुआ है

Jan 31, 2024 - 17:46
Jan 31, 2024 - 17:52
 0  35
हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में हिमपात , किलाड़ में आधा फीट बर्फबारी, शेष दुनिया से कटा पांगी घाटी का संपर्क


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  31-01-2024

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही बर्फबारी के दौर शुरू हो गया है। बृहद हिमालय के साथ पीर पंजाल की चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं। वहीं हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र लाहौल और पांगी में पिछले 12 घंटे से लगातार हिमपात हो रहा है। ताजा बर्फबारी के बाद अटल टनल होकर ट्रेफिक बंद हो गया है। लिहाजा मनाली केलांग के बीच फिलहाल सड़क संपर्क कट गया है। जानकारी के मुताबिक लाहुल के तिन्दी में करीब 1 फुट तक हिमपात हुआ है। जबकि उदयपुर में 9 , जहालमा में 4 केलांग में 3 सिस्सू-कोकसर में 2 इंच तक हिमपात हुआ है। उधर, अटल टनल के साउथ पोर्टल में लगभग 7 इंच तक बर्फ गिरी है। तहसीलदार पांगी शांता कुमार ने बताया कि घाटी में मंगलवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। 

 

पांगी में मौसम के बदलते तेवर से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं, ऊपरी चोटियों हुडान भटोरी , चस्क भटोरी , परमार भटौरी में करीब 9 इंच तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण पांगी की अधिकतम सड़कें बंद हो गई हैं। सुबह के समय मुख्यालय किलाड़ आए लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ी। बर्फबारी के कारण घाटी की एक दर्जन पंचायतों में अंधेरा छाया रहा। पावर हाऊस साच की जगह-जगह लाइन खराब होने के कारण बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। वहीं पांगी से बहार जाने वाले मार्गों में वाया कुल्लू मनाली के उदयपुर में मार्ग बाधित होने से घाटी पूरे विश्व से कटी हुई है। मौजूदा समय में घाटी के 32 संपर्क मार्ग बाधित पड़े हुए है। उधर पांगी प्रशासन की ओर से बीआरओ, लोनिवि व बिजली बोर्ड के अधिकारियों को कड़े आदेश दिए हुए हैं। 

 

30 जनवरी की रात को मौसम खराब होने के कारण अटल टनल रोहतांग में पर्यटकों के लगभग 50 वाहन बर्फबारी में फंस गए थे। वाहनों में लगभग 300 लोग सवार थे। सभी वाहनों को पर्यटकों सहित डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने अपनी टीम के साथ  सुरक्षित निकाला है। बर्फबारी के दौरान लगभग 2000 वाहनों को भी सुरक्षित निकाला गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 जनवरी व 1 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला (शिमला शहर सहित आसपास क्षेत्र), कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर व सिरमौर में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी व निचले क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 

 

इसके अलावा कई मैदानी भागों में अंधड़ व बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी हुआ है। हालांकि, 2 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं। लेकिन, 3 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई भागों में 4 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। 5 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow