सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए मील पत्थर साबित होगा रिपोर्ट प्रबंधन पोर्टल : मुख्यमंत्री
प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां रिपोर्ट प्रबंधन पोर्टल ( आरएमपी ) और बैठक प्रबंधन पोर्टल ( एमएमपी ) लॉन्च किए। डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग द्वारा विकसित किए गए यह पोर्टल संभवतः देश में अपनी तरह के पहले पोर्टल हैं। इन्हें विकसित करने का मुख्य उद्देश्य प्रशासन में निर्णय लेने , डेटा प्रबंधन और संचार में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाना
प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां रिपोर्ट प्रबंधन पोर्टल ( आरएमपी ) और बैठक प्रबंधन पोर्टल ( एमएमपी ) लॉन्च किए। डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग द्वारा विकसित किए गए यह पोर्टल संभवतः देश में अपनी तरह के पहले पोर्टल हैं। इन्हें विकसित करने का मुख्य उद्देश्य प्रशासन में निर्णय लेने , डेटा प्रबंधन और संचार में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिपोर्ट प्रबंधन पोर्टल को विभागों , बोर्डों और निगमों में विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट भेजने और निगरानी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए तैयार किया गया है। इन पोर्टल में निर्णय लेने के दृष्टिगत वास्तविक समय में डेटा पहुंच की सुविधा उपलब्ध है।
What's Your Reaction?