भर चुका सुक्खू के पाप का घड़ा , जो कभी भी फूट सकता , 13 जुलाई को देहरा की जनता सीएम को दिखाएगी आईना : होशियार सिंह

भाजपा प्रत्यााशी देहरा होशियार सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिह सुक्खू जो चाहे हथकंडे अपना ले देहरा की जनता 13 जुलाई को उन्हे आईना दिखा देगी। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने पुलिस गस्त के नाम पर देहरा में आंतक का माहौल बनाने में कोई कसर नही छोड़ी है, परंतु सुक्खू का आंतक के खात्में का समय नजदीक आ चुका हे। होशियार सिंह ने कहा कि सुक्खू के पाप का घड़ा भर चुका है जो अब कभी भी फूट सकता है

Jul 9, 2024 - 19:59
Jul 9, 2024 - 20:07
 0  69
भर चुका सुक्खू के पाप का घड़ा , जो कभी भी फूट सकता , 13 जुलाई को देहरा की जनता सीएम को दिखाएगी आईना : होशियार सिंह
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा   09-07-2024
भाजपा प्रत्यााशी देहरा होशियार सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिह सुक्खू जो चाहे हथकंडे अपना ले देहरा की जनता 13 जुलाई को उन्हे आईना दिखा देगी। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने पुलिस गस्त के नाम पर देहरा में आंतक का माहौल बनाने में कोई कसर नही छोड़ी है, परंतु सुक्खू का आंतक के खात्में का समय नजदीक आ चुका हे। होशियार सिंह ने कहा कि सुक्खू के पाप का घड़ा भर चुका है जो अब कभी भी फूट सकता है। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में हिटलर के बाद दूसरा नाम सुक्खू का लिखा जाएगा। 
जिन्हे जनता कोसती नजर आएगी। भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि देहरा में हो रहे उपचुनाव में सुक्खू सरकार ने कानून को ताक में रखकर सभी हथकंडों को अपना रही है तथा देहरा की जनता की आवाज को दीवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय बदलने वाला है तथा प्रदेश से हिटलर का राज भी अब समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार झूठ बोलकर सत्ता तो हथिया ली हैं , मगर सुक्खू बार-बार जनता को मूर्ख नहीं बना सकते। 
उन्होंने कहा कि देहरा की जनता ने फिर से उन्हे भारी मतों से विजयी बनाने का मन बनाया हुआ है , जिसको देख कर सुक्खू अपने मानसिक संतुलन को भी खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के सरकार और सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल किया है , जिसे जनता अपनी आंखों से देख रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू ने झूठ गारंटियां के द्वारा प्रदेश के लोगों की आशा और विश्वास के साथ भी खिलबाड़ किया है। देहरा के चुनावी नतीजे भाजपा के हक में होंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow