15 -15 करोड़ रुपये में बिके छह बागी और तीन निर्दलीय विधायक , हमारे पास हैं सुबूत , जल्द करेंगे खुलासा : मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना के कुटलैहड़ से चुनाव प्रचार की शुरूआत करते हुए कांग्रेस के छह बागियों पर सीधा हमला बोला। समूर कलां में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे। 25 विधायकों वाले जयराम ठाकुर सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, वह अपने विधायकों को बिकने से बचाएं

Apr 4, 2024 - 19:39
Apr 4, 2024 - 19:58
 0  98
15 -15 करोड़ रुपये में बिके छह बागी और तीन निर्दलीय विधायक , हमारे पास हैं सुबूत , जल्द करेंगे खुलासा : मुख्यमंत्री
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  04-04-2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना के कुटलैहड़ से चुनाव प्रचार की शुरूआत करते हुए कांग्रेस के छह बागियों पर सीधा हमला बोला। समूर कलां में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे। 25 विधायकों वाले जयराम ठाकुर सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, वह अपने विधायकों को बिकने से बचाएं। वह किसी भी मंडी में बिक सकते हैं, उन्हें बचाकर रखना। कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार पूरे 5 साल चलेगी। हमारे पास पैसे का नहीं , ईमानदारी , नैतिकता और जनता के हौसले का बल है। कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय 15-15 करोड़ रुपये में बिके हैं, इसका हमारे पास सुबूत है। पुलिस जांच में उसकी परतें खुलना शुरू हो गई हैं। 
होटलों का बिल किसने दिया, किसके पैसे से हेलीकॉप्टरों में घूमे , यह सब अब सामने आ रहा है। सब जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। ठाकुर सुखविंदर सिंह ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि ये दलाल राजनीति में नहीं चाहिए। इन्हें वोट की चोट कर सबक सिखाएं, इनकी जमानत जब्त करा दें। कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो उनके पास सिर्फ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के टेंडर के लिए अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता को फोन कराने के लिए आते थे , उन्होंने जनता की समस्याओं को कभी नहीं उठाया। वह जनता से जुड़े कामों को उन्हें पीए के पास दे जाते थे, मुझसे कभी नहीं कहा कि लोगों के काम कर दो, मैं खुद उनके दिए कागज पड़कर जनता के काम करता रहा। अब लड़ाई सत्य और झूठ की है। झूठ बार-बार सत्य से टकराएगा , भुट्टो बार-बार आकर झूठ बोलेगा। उसे सबक सिखाना है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने कुटलैहड़ से चुनावी शंखनाद किया है, हर पंचायत- हर व्यक्ति तक जाकर अपनी आवाज पहुंचाऊंगा। हमीरपुर-ऊना के साथ उपचुनाव की सभी छह सीटें जीतेंगे और चारों लोकसभा की सीटों पर भी जीत हासिल करेंगे। सरकार ने सवा साल के कार्यकाल में 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर दिया है। ओपीएस हमने दी, निराश्रित बच्चों के सुख आश्रय योजना, युवाओं के स्टार्टअप योजना, डे बोर्डिंग स्कूल, दूध पर एमएसपी इत्यादि योजनाएं सरकार शुरू कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं गरीब परिवार व किसान का बेटा हूं, संघर्ष कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचा हूं, आम आदमी की पीड़ा समझता हूं। 
इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुदर्शन बबलू, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जसवां परागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरेंद्र मनकोटिया, कुटलैहड़ से कांग्रेस उम्मीदवार रहे विवेक शर्मा, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, ऊना जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, देशराज गौतम, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं से उनका आग्रह है, पैसे लेकर विधायकी बेचने वालों को सबक सिखाएं। इन्होंने कांग्रेस से विधायक बनकर भ्रष्टाचार किया, अब भाजपा में जाकर भी भ्रष्टाचार ही करेंगे। ऐसे व्यक्ति कभी आपकी सेवा नहीं करेंगे, यह लूट-खसूट ही करेंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जब वोट के दम पर सत्ता प्राप्त नहीं कर सके, तो नोट के दम पर कुर्सी हथियाने की कोशिश की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow