राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कुलदीप राठौर ने भी माना , सुक्खू सरकार में हो रही कार्यकर्ताओं की अनदेखी, प्रतिभा के आरोपों पर लगाई मुहर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा जहां पहले ही सत्ता-संगठन में तालमेल की कमी होने की बात कह चुकी है, वही अब पार्टी के विधायक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भी एक बड़ा बयान दिया

Jul 29, 2023 - 19:34
Jul 29, 2023 - 19:35
 0  95
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कुलदीप राठौर ने भी माना , सुक्खू सरकार में हो रही कार्यकर्ताओं की अनदेखी, प्रतिभा के आरोपों पर लगाई मुहर
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  29-07-2023
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा जहां पहले ही सत्ता-संगठन में तालमेल की कमी होने की बात कह चुकी है, वही अब पार्टी के विधायक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भी एक बड़ा बयान दिया है। शनिवार को शिमला में मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में उन्होंने माना कि कही न कही सरकार को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी सत्ता में आई, उनकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए। 
 
 
राठौर ने कहा कि संंगठन के ऐसे लोग जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए पार्टी के लिए दिन रात काम और जिनके दम पर पार्टी सत्ता में आई, उनके योगदान की अनदेखी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में राजनीतिक आधार पर जिन सैंकड़ों कार्यकर्ताओं पर केस बने, उन्हें अभी तक विदड्रा नहीं किया गया है। राठौर ने कहा कि उन पर भी 24 से अधिक केस बने। उन्होंने कहा कि लगता है कि पार्टी के सत्ता में आने के बाद जो मान-सम्मान कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए था, उसमें कमी है। 
 
 
ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ ही सरकार में बैठे लोगों को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर का दर्द छलका है। राठौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री को इस बाबत गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलने में कहीं न कहीं कुछ कमी है। 
 
 
भाजपा सरकार के समय कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए केस भी अभी तक वापस नहीं लेने को लेकर उन्हें मलाल है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कुछ माह से लगातार इस मामले को उठा रही हैं। बीते दिनों दिल्ली जाकर भी हाईकमान के समक्ष भी प्रतिभा ने संगठन की अनेदखी को लेकर आवाज उठाई। अब पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राठौर ने भी यह मामला उठाकर कांग्रेस की राजनीति गरमा दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow