मुहर्रम में ताजिया जुलूस को लेकर शिया-सुन्नी समुदाय में झड़प , 100 से अधिक लोग घायल, कई वाहनों के साथ तोड़फोड़

वाराणसी में भारी सतर्कता और सुरक्षा की घेराबंदी के बाद भी जैतपुरा इलाके के दोषीपुरा में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल हो गया। ताजिया जुलूस निकालने को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। शिया और सुन्नी समुदाय के बीच जमकर संघर्ष हुआ

Jul 29, 2023 - 19:39
Jul 29, 2023 - 19:47
 0  78
मुहर्रम में ताजिया जुलूस को लेकर शिया-सुन्नी समुदाय में झड़प , 100 से अधिक लोग घायल, कई वाहनों के साथ तोड़फोड़

 

न्यूज़ एजेंसी - वनारस  29-07-2023

वाराणसी में भारी सतर्कता और सुरक्षा की घेराबंदी के बाद भी जैतपुरा इलाके के दोषीपुरा में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल हो गया। ताजिया जुलूस निकालने को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। शिया और सुन्नी समुदाय के बीच जमकर संघर्ष हुआ। 

 

मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। ईंट-पत्थर के साथ ही हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। बवाल में 100 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। पुलिस जीप समेत मौके पर खड़ी 20 से अधिक बाइकों में तोड़फोड़ की गई। 

 

ताजिया दौड़कर ले जाने के चक्कर में वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी पत्थरबाजी होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। 

 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन पुलिस अधिकारियों, कई थानों की पुलिस फोर्स, एआरएफ और पीएसी जवानों के साथ पहुंचे। 

 

पुलिस जब मौके पर पहुंची दो दोनों ओर से जमकर पथराव चल रहा था। पुलिस ने खुद को बचाते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ने की कोशिश की तो माहौल और बिगड़ गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow