चंद्रयान-3 की सफलता के बीच अंतरिक्ष में महिला रोबोट भेजेगा भारत

चंद्रयान-3 की सफलता के बीच, इसरो अपने अगले मिशन के लिए जुट गया है। अब भारत गगनयान का ट्रायल मिशन लांच करने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत गगनयान मिशन में एक महिला रोबोट ‘व्योममित्र’ भेजेगा

Aug 27, 2023 - 19:44
 0  28
चंद्रयान-3 की सफलता के बीच अंतरिक्ष में महिला रोबोट भेजेगा भारत

 न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  27-08-2023
चंद्रयान-3 की सफलता के बीच, इसरो अपने अगले मिशन के लिए जुट गया है। अब भारत गगनयान का ट्रायल मिशन लांच करने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत गगनयान मिशन में एक महिला रोबोट ‘व्योममित्र’ भेजेगा। 
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि अगले मिशन में महिला रोबोट ‘व्योममित्र’ को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, महामारी के कारण गगनयान प्रोजेक्ट में देरी हुई है। अब हम अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में पहले ट्रायल मिशन की योजना बना रहे हैं। 
अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाना उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना उन्हें भेजना है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दूसरे मिशन में एक महिला रोबोट होगी और वह सभी मानवीय गतिविधियों की नकल करेगी। अगर सब कुछ सही रहा, तो हम आगे बढ़ सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow