लेह में गहरी खाई में गिरा भारतीय सेना का वाहन , 9 जवान शहीद , एक घायल

लद्दाख में बड़ा हादसा हुआ है। क्यारी शहर से 7 किमी दूर एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उनका वाहन खाई में गिर गया। घटना में कई अन्य घायल हैं। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे

Aug 19, 2023 - 23:22
Aug 19, 2023 - 23:26
 0  159
लेह में गहरी खाई में गिरा भारतीय सेना का वाहन , 9 जवान शहीद , एक घायल
लेह में गहरी खाई में गिरा भारतीय सेना का वाहन , 9 जवान शहीद , एक घायल

न्यूज़ एजेंसी - लद्दाख  19-08-2023
लद्दाख में बड़ा हादसा हुआ है। क्यारी शहर से 7 किमी दूर एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उनका वाहन खाई में गिर गया। घटना में कई अन्य घायल हैं। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं। वीरगति को प्राप्त करने वालों में एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और बाकी 8 जवान हैं। 
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को लद्दाख के लेह जिले में सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया है। पीटीआई के मुताबिक, घटना में नौ जवानों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुई। 
उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि एक एएलएस वाहन काफिले में लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को क्यारी से 7 किलोमीटर पहले यह खाई में फिसल गया। वाहन में सेना के 10 जवान सवार थे। इनमें से नौ की मौत हो गई। एक घायल हो गया।
घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow