अनुज ठाकुर बने अराजपत्रित कर्मचारी संघ सिटी यूनिट के प्रधान 

अराजपत्रित कर्मचारी संघ सिटी यूनिट नाहन की बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। इस मोके पर यूनिट के चुनाव करवाए गए। चुनाव प्रभारी जोगेंद्र ठाकुर तकनीकी शिक्षा विभाग , गुरबचन सिंह , अभियोजन विभाग एवं सहायक चुनाव प्रभारी तरुण परमार, लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में जिला परिषद भवन नाहन में चुनाव संपन्न

Aug 20, 2023 - 17:36
 0  19
अनुज ठाकुर बने अराजपत्रित कर्मचारी संघ सिटी यूनिट के प्रधान 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  20-08-2023
अराजपत्रित कर्मचारी संघ सिटी यूनिट नाहन की बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। इस मोके पर यूनिट के चुनाव करवाए गए। चुनाव प्रभारी जोगेंद्र ठाकुर तकनीकी शिक्षा विभाग , गुरबचन सिंह , अभियोजन विभाग एवं सहायक चुनाव प्रभारी तरुण परमार, लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में जिला परिषद भवन नाहन में चुनाव संपन्न हुए। 
इसमें अनुज ठाकुर को प्रधान , राकेश चौहान वरिष्ठ उप-प्रधान , राकेश कुमार  को महासचिव , सुमित कुमार , हुसन सिंह , राकेश ठाकुर , राजेंद्र ठाकुर को  उप-प्रधान मनोनीत किया गया।  इसके अलावा अयूब खान को वित्त सचिव ,  रविंद्र ठाकुर को मुख्य सलाहकार रमेश शर्मा , रण सिंह चौहान को सह-सलाहकार  
और अतुल कुमार को मुख्य कानूनी सलाहकार चुना गया। इसके अतिरिक्त संजीव कुमार , तनुज शर्मा , सुरेंद्र राणा , मेहंदी , देवी , पपेन्द्र तोमर , मदन ठाकुर , बलदेव शर्मा , प्रिया थापा , किरण कुमारी , रजत कुमार , रूपेश अग्रवाल , रत्न कुमार , अनिल शर्मा और हितेश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow