माओवाद और वामपंथ का चोला ओढ़कर तुष्टिकरण की राजनीतिक कर रही है कांग्रेस : डा. राजीव बिंदल

हाल ही में इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए चुनावी घोषणा पत्र से साफ झलक रहा है कि यह पूरी तरह माओवाद और वामपंथ पर केंद्रित है। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहीं। डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है

Apr 24, 2024 - 19:25
 0  19
माओवाद और वामपंथ का चोला ओढ़कर तुष्टिकरण की राजनीतिक कर रही है कांग्रेस : डा. राजीव बिंदल
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  24-04-2024
हाल ही में इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए चुनावी घोषणा पत्र से साफ झलक रहा है कि यह पूरी तरह माओवाद और वामपंथ पर केंद्रित है। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहीं। डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है वह पूरी तरह वर्ष 1936 में मुस्लिम लीग द्वारा जारी किए गए एजेंट पर आधारित है। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में जिक्र किया है कि देश की जनता की संपत्तियों की जांच की जाएगी और यदि संपत्ति किसी के पास अधिक है तो उनकी संपत्तियों का बंटवारा किया जाएगा। 
यही नहीं कांग्रेस पार्टी का कहना है कि न केवल व्यक्ति विशेष बल्कि संस्थाओं की भी जांच की जाएगी। साथ ही हिंदुओं के मंदिरों को भी सरकार के अधीन लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केवल मात्र एक विशेष समुदाय को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिन्दुओं की भूमि का बंटवारा समान रूप से सब में करना क्या यह तुष्टिकरण की राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को पहले से ही 15 प्रतिशत का आरक्षण मिल रहा है , लेकिन कांग्रेस अब ओबीसी के 27% आरक्षण में से भी से 6 प्रतिशत आरक्षण अल्पसंख्यक समुदाय को देने की बात कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है , उससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस देश का बंटवारा करना चाहती है। 
राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद के विरोध की बात कही गई है। इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस पार्टी हिंदुओं के खिलाफ है , क्योंकि देश में हिंदू समुदाय ही बहुसंख्यक है।  उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रूस टूटकर कई हिस्सों में बंट गया है। उसी तरह कांग्रेस देश का एक बार फिर से बंटवारा करना चाहती है , जबकि भारत आज विश्व की सबसे तेज बढ़ती आर्थिक शक्तियों में से एक है। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने भी सत्ता में रहते हुए कहा था कि देश कि देश के संसाधनों पर सबसे पहला हक अल्पसंख्यक समुदाय का है। 
डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि यदि हिमाचल प्रदेश की बात करते हैं तो हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2022 में जब कांग्रेस ने सत्ता संभाली थी तो प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 97% हिंदूवादी पार्टी को हराया है।  जिससे साफ जाहिर होता है कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस भी केवल मात्र एक विशेष समुदाय को तरजीह दे रहा है। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज आलम यह है कि सरकार को बने हुए 15 महीने का समय हो गया है और इन 15 महीनों में हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि महिलाओं के साथ हिमाचल प्रदेश में आए दिन अत्याचार हो रहे हैं। हाल ही में कांगड़ा में जिस प्रकार एक बेटी पर हमला किया गया उससे साफ जाहिर है कि हिमाचल प्रदेश में कानून की स्थिति बदहाल हो गई है। 
डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछले 15 महीना के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य न करके विपक्ष के नेताओं के फोन टेप करवाने शुरू कर दिए हैं। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में आई थी उस समय कांग्रेस के पास 43 विधायक थे , लेकिन अब उनकी संख्या घटकर केवल मात्र 34 रह गई है , क्योंकि मुख्यमंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता , राकेश गर्ग और प्रताप सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow