एनपीएस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा का हृदय गति रुकने से निधन, क्षेत्र में शौक की लहर

लोक निर्माण विभाग उपमंडल हरिपुरधार में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात तथा एनपीएस कर्मचारी यूनियन संगडाह ब्लॉक के अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा कि 39 वर्ष की उम्र में  अचानक हृदय गति रुकने से बीते शाम  मौत

Dec 24, 2023 - 12:02
Dec 24, 2023 - 12:05
 0  123
एनपीएस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा का हृदय गति रुकने से निधन, क्षेत्र में शौक की लहर

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह      24-12-2023

लोक निर्माण विभाग उपमंडल हरिपुरधार में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात तथा एनपीएस कर्मचारी यूनियन संगडाह ब्लॉक के अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा कि 39 वर्ष की उम्र में  अचानक हृदय गति रुकने से बीते शाम  मौत हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में तथा समस्त  कर्मचारी वर्ग में शौक की लहर है।
 
चंद्रमणि वर्मा लोक निर्माण विभाग में वर्ष 2005 में लिपिक के पद पर भर्ती हुए थे तथा वर्तमान में वरिष्ठ सहायक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे तथा पिछले कल ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हो गए इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार में ले जाया गया जहां से चिकित्सको ने उन्हें संगड़ाह अस्पताल के लिए रेफर किया। 

जहां पर चिकित्सको ने  उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस थाना प्रभारी संगड़ाह को  दी गई तथा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।  गोरतलब है की चंद्रमणि वर्मा का बतौर सरकारी कर्मचारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई में भी बहुत बड़ा योगदान रहा है तथा NPSEA संघ में विभिन्न पदों में रहते हुए वर्तमान में NPSEA संघ तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ  ब्लॉक संगड़ाह  के अध्यक्ष थे। 

 इसके साथ-साथ चंद्रमणि वर्मा जिला सिरमौर के प्रसिद्ध क्रिकेटर तथा  कला प्रेमी भी रह चुके थे तथा  इस छोटे से जीवन काल में  खेलों तथा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अपने छोटे से जीवनकाल में युवाओं को प्रेरित करने का बखूबी काम किया  तथा मात्र  39 वर्ष की आयु में अपनी संसारिक यात्रा पूरी कर गए। 

चंद्रमणि वर्मा नौहराधार तहसील के गांव  चाडना से संबंध रखते थे  वह अपनी पीछे  66 वर्षीय माता रेवती देवी, 38 वर्षीय पत्नी प्रोमिला वर्मा, 14 वर्षीय पुत्री वंशिका तथा 11 वर्षीय पुत्र विहान को बेसहारा छोड़ कर गए है। उनके इस अकस्मात निधन से समूचे क्षेत्र में मातम पसरा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow