जमटा-काटल सड़क पर पत्थर गिरने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जमटा-काटल सड़क पर पत्थर गिरने से एक 20 साल के युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे है। घायलों को इलाज के लिए नाहन अस्पताल में भर्ती करवाया

May 5, 2024 - 13:21
 0  54
जमटा-काटल सड़क पर पत्थर गिरने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    05-05-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जमटा-काटल सड़क पर पत्थर गिरने से एक 20 साल के युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे है। घायलों को इलाज के लिए नाहन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।      

जानकारी मुताबिक जमटा से महीपुर रोड पर चाकली से शमशान घाट को सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें JCB काम पर लगाई गई थी। JCB ने पत्थर निकालकर सड़क किनारे रख दिए थे। शनिवार करीब 6 बजे रामचन्द्र, जगदीप चौहान व JCB चालक दीपांशु साईट पर जा रहे थे। इसी दौरान किनारे रखे पत्थर अचानक खिसकक़र नीचे गिर गए। 

हादसे में रामचन्द्र (20) पुत्र रूप सिंह निवासी गांव कमलाड तहसील ददाहू जिला सिरमौर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा जगदीप चौहान व जेसीबी चालक दीपांशु की लापरवाही से पेश आया है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow