श्री रेणुका जी के पांचों रेंजों में भरे जाने वाले वन मित्रों के 43 पदों के लिए 30 दिसंबर तक करें आवेदन 

01

Nov 28, 2023 - 19:50
Nov 28, 2023 - 19:54
 0  47
श्री रेणुका जी के पांचों रेंजों में भरे जाने वाले वन मित्रों के 43 पदों के लिए 30 दिसंबर तक करें आवेदन 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह      28-11-2023

वन मंडल रेणुका जी के पांचों रेंजों में भरे जाने वाले वन मित्रों के 43 पदों के लिए 30 नवंबर से 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। फॉरेस्ट रेंज रेणुकाजी, संगड़ाह, शिलाई, कफोटा व नौहरा के हर बीट में एक-एक वन मित्र रखा जाना है।

डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया कि, इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग की वेबसाइट पर भी इस बारे पूरी जानकारी उपलब्ध है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow