डीसी सुमित खिमटा की अध्यक्षता में सिरमौर की 6 शराब यूनिट्स 78.41 करोड़ में नीलाम

78.41 करोड़ में नीलाम हुई जिला सिरमौर की 6 शराब की यूनिट्स। सोलन की लेखराम एंड कंपनी ने अधिकतम बोली देकर ये सभी यूनिट्स अपने नाम की। नीलामी प्रक्रिया आज नाहन में DC सिरमौर सुमित खिमटा की देखरेख में संपन्न

Mar 5, 2024 - 19:19
Mar 5, 2024 - 19:30
 0  51
डीसी सुमित खिमटा की अध्यक्षता में सिरमौर की 6 शराब यूनिट्स 78.41 करोड़ में नीलाम

सभी यूनिट्स का 78,40,30,458 रुपए रखा था आरक्षित मूल्य

लेखराम एंड कंपनी ने अधिकतम बोली देकर अपने नाम की सभी यूनिट्स

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    05-03-2024

78.41 करोड़ में नीलाम हुई जिला सिरमौर की 6 शराब की यूनिट्स। सोलन की लेखराम एंड कंपनी ने अधिकतम बोली देकर ये सभी यूनिट्स अपने नाम की। नीलामी प्रक्रिया आज नाहन में DC सिरमौर सुमित खिमटा की देखरेख में संपन्न हुई।

डीआरडीए भवन नाहन में जिला सिरमौर की से शराब की 6 यूनिट्स के लिए नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई।इस नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया के लिए योग्य बोली दाताओं की कमी के कारण जिला की सभी 6 यूनिट को क्लब किया गया। 

जिसको अंत में लेखराम एंड सन्स ने  विनोद कुमार के माध्यम से 78 करोड़ 41 लाख रुपए में बोली के माध्यम से अपने नाम किया। इन सभी 6 यूनिट का आरक्षित मूल्य 78 करोड़ 40 लाख 30 हजार 458 रुपए निर्धारित किया गया था।

जिन इकाइयों के लिए नीलामी संपन्न हुई उनमें नाहन-कालाअंब, ददाहू-राजगढ, खजूरना-बहराल, नैना टिक्कर-जमटा, बद्रीनगर-शिलाई व पुरूवाला-गोविन्दघाट  आदि शामिल है। नीलामी प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से शाम 5 बजे तक चली। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow