गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा दशमेश रोटी बैंक : विनय कुमार

जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में आज दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित किए गए दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से 58 जरूरतमंद निर्धन गरीब परिवारों को निशुल्क महीने भर का राशन वितरण किया गया है। कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए इस सामाजिक कार्य का हिस्सा बनकर गुरुद्वारा परिसर में शीश नवाया

Mar 5, 2024 - 15:09
 0  40
गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा दशमेश रोटी बैंक : विनय कुमार
गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा दशमेश रोटी बैंक : विनय कुमार
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  05-03-2024
जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में आज दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित किए गए दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से 58 जरूरतमंद निर्धन गरीब परिवारों को निशुल्क महीने भर का राशन वितरण किया गया है। कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए इस सामाजिक कार्य का हिस्सा बनकर गुरुद्वारा परिसर में शीश नवाया। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि दशमेश रोटी बैंक गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतरीन समाज सेवा में कार्य कर रहा है। 
आज जो लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे है घर में कमाने वाला कोई नहीं निर्धन व गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं ऐसे परिवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में घर द्वार पर पहुंचकर दशमेश रोटी बैंक दो समय का भोजन उपलब्ध करवाने के लिए जो कार्य कर रहा है। वही सच्ची समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि दशमेश रोटी बैंक सामाजिक संस्था को उनका व उनकी सरकार का हर संभव सहयोग रहेगा। 
जिस भी तरह की सेवा दशमेश रोटी बैंक द्वारा उन्हें दी जाएगी वह उसे निभाएंगे। उन्होंने बताया कि दशमेश सेवा सोसायटी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाते हैं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सोसाइटी बेहतरीन कार्य कर रही है। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को सिरोपा व लोई भेंट कर सम्मानित भी किया गया। दशमेश सेवा सोसायटी के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि पिछले 6 सालों से दशमेश रोटी बैंक जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध करवा रहा है। 
आज 58 परिवारों को निशुल्क राशन आटा, चावल, दालें, चीनी, नमक,  रिफाइंड व तेल आदि वितरित किया गया है। सोसायटी का प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंच कर उसकी आवश्यकता अनुसार हर संभव मदद की जाए। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष दलबीर सिंह , हरविंदर सिंह , गुनीत , सतेंद्र , गुरजीत सिंह , मनिंदर सिंह और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow