40 महिला एवं पुरुष किसानों को दी प्राकृतिक , जैविक खेती और किचन गार्डन की जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर ने तहसील ददाहु के अंतर्गत आने वाले गांव मंधारा में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया , जिसमें 40 महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया। 

Feb 2, 2024 - 18:38
 0  9
40 महिला एवं पुरुष किसानों को दी प्राकृतिक , जैविक खेती और किचन गार्डन की जानकारी
 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  02-02-2024

कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर ने तहसील ददाहु के अंतर्गत आने वाले गांव मंधारा में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया , जिसमें 40 महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया। 
शिविर में प्रतिभागी किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती , किचन गार्डन में वर्ष भर उगाई जाने वाली सब्जियों एवं मौसम आधारित खेती के विषय में जानकारी दी गई। ताकि घरेलू स्तर पर ही उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। 
शिविर में कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिवानी चांद, रवीनू धीमान एवं हिमोत्थान सोसाइटी की सीमा अत्री ने किसान उत्कर्ष के लिए सरकार और विभिन्न एजेंसियों के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित किसानों को विस्तार से जानकारी दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow