धार स्कूल के छात्रों ने जानी कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं की गतिविधियां

विकासखंड शिलाई के राजकीय माध्यमिक विद्यालय धार के कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों ने अपने चार अध्यापकों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं का भ्रमण किया। 

Feb 2, 2024 - 18:40
 0  12
धार स्कूल के छात्रों ने जानी कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं की गतिविधियां
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  02-02-2024
विकासखंड शिलाई के राजकीय माध्यमिक विद्यालय धार के कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों ने अपने चार अध्यापकों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं का भ्रमण किया। 
कृषि विज्ञान केंद्र में क्रियान्वित कृषि से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के विषय में अपना ज्ञानवर्धन किया। छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पंकज मित्तल के साथ संवाद के दौरान कृषि शिक्षा प्राप्त करने के विषय में और कृषि को अपना भविष्य बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र के भ्रमण के दौरान विभिन्न फसलों और उनके अनुसंधान के विषय में जानकारी प्राप्त की। 
तत्पश्चात पशुपालन प्रदर्शन इकाई में छात्रों को गाय की देसी नस्लों रेड सिंधी और साहीवाल के वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी। छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसान कल्याण हेतु चलाई जा रही अन्य गतिविधियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow