राजनितिक इच्छाशक्ति से मिला गिरिपार को एसटी का दर्जा , हाटी विकास मंच ने केंद्र सर्कार का जताया आभार 

हिमाचल के सिरमौर जिला के हाटी समुदाय को छह दशक के संघर्ष के बाद जनजातीय दर्जा मिल गया है। बिल राज्यसभा में पास हो गया है अब राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद कानून का रूप ले

Jul 31, 2023 - 19:01
Jul 31, 2023 - 19:08
 0  55
राजनितिक इच्छाशक्ति से मिला गिरिपार को एसटी का दर्जा , हाटी विकास मंच ने केंद्र सर्कार का जताया आभार 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  31-07-2023
हिमाचल के सिरमौर जिला के हाटी समुदाय को छह दशक के संघर्ष के बाद जनजातीय दर्जा मिल गया है। बिल राज्यसभा में पास हो गया है अब राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद कानून का रूप ले लेगा। हाटी समुदाय के लोगों ने केंद्र सरकार का आभार जताया और इसे हाटी समुदाय के लोगों के संघर्ष की जीत बताया है। हाटी विकास मंच की शिमला इकाई के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार का आभार जताया है। 
 
 
उन्होंने कहा कि इससे गिरिपार की 14 जातियों की 2 लाख के करीब आबादी लाभान्वित होगी। यह एरिया भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ है। इससे उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा की हाटी को जनजातीय दर्जे से किसी के अधिकारों का हनन नहीं होगा। शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हाटी अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही हाटी मामला सिरे चढ़ा। 
 
 
उन्होंने संसद से विधेयक पारित करवाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप समेत भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने जीत का श्रेय जनता के आंदोलन और आंदोलन के तमाम पुरोधा को दिया।
 
 
इसके अलावा शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर के प्रयासों की भी  विशेष सराहना की। इस दौरान हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा, महासचिव अतर सिंह तोमर, प्रवक्ता जी एस तोमर, ठाकुर खजान सिंह, मदन तोमर, कपिल चौहान, दलीप सिंगटा, काकू राम ठाकुर, मुकेश ठाकुर, नीतू चौहान, शूरवीर ठाकुर, अनुज शर्मा, दिनेश कुमार, भीम सूर्यवंशी, अमित चौहान, पिंकू बिरसांटा, विक्की ठाकुर, कपिल कपूर, विपिन पुंडीर, 
 
 
 
भीम सिंह, बलबीर राणा, दिनेश ठाकुर, दीपक नेगी, प्रताप, मोहन चौहान खदराई कपिल शर्मा, लाल सिंह, श्याम सिंह, खजान सिंह ठाकुर, सुशील, आशु चौहान, सुरजीत ठाकुर, अमन ठाकुर, राकेश शर्मा, सुरेश सिंह, जय ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश ठाकुर, चंद्रमणि शर्मा, आत्माराम शर्मा, गोपाल ठाकुर, सचिन तोमर, खजान ठाकुर, भरत पुंडीर, दलीप सिंह तोमर, भीम सिंह तिलकान, कपिल शर्मा सहित पवन शर्मा, रण सिंह ठाकुर, सतीश चौहान, दिनेश चौहान आदि मंच के हाटी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow