शिमला-धर्मशाला हाईवे बिस्तर,रेहड़ी और पत्थर लगाकर किया बंद जानिए वजह 

शिमला-धर्मशाला हाईवे को मंगरोट के पास एक बार फिर बिस्तर, रेहड़ी और पत्थर लगाकर बाधित किया है। हाईवे की भूमि पर दावा करने वाले राजनकांत ने मंगलवार सुबह एक लेन को बंद

Jan 16, 2024 - 14:08
 0  137
शिमला-धर्मशाला हाईवे बिस्तर,रेहड़ी और पत्थर लगाकर किया बंद जानिए वजह 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    16-01-2024

शिमला-धर्मशाला हाईवे को मंगरोट के पास एक बार फिर बिस्तर, रेहड़ी और पत्थर लगाकर बाधित किया है। हाईवे की भूमि पर दावा करने वाले राजनकांत ने मंगलवार सुबह एक लेन को बंद कर दिया। 

राजनकांत का कहना है कि निशानदेही में हाईवे की आठ बिस्वा भूमि उसकी माता के नाम निकली है। इसका उसे आज तक मुआवजा नहीं मिला है। उसने बताया कि प्रशासन ने उसे भूमि वापस करने को कहा था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। विवाद को एक साल से अधिक समय हो चुका है। अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ है। 

इस मामले को लेकर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि व्यक्ति को 133 का नोटिस जारी हुआ है। इसके उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने की गई निशानदेही को चुनौती दी है। मामला एसडीएम न्यायालय में है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow