श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स द्वारा बीते वर्ष 34 हज़ार से अधिक लोगों को मुहैया करवाया स्वास्थ्य लाभ 

सिरमौर जिला के चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी नाम श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की योजना स्वस्थ सिरमौरी स्वस्थ सिरमौर के अंतर्गत वर्ष 2023 में 34 हज़ार से अधिक लोगों की  मुफ्त स्वस्थ जाँच की गयी

Jan 3, 2024 - 20:47
Jan 3, 2024 - 20:54
 0  5
श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स द्वारा बीते वर्ष 34 हज़ार से अधिक लोगों को मुहैया करवाया स्वास्थ्य लाभ 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     03-01-2024

सिरमौर जिला के चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी नाम श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की योजना स्वस्थ सिरमौरी स्वस्थ सिरमौर के अंतर्गत वर्ष 2023 में 34 हज़ार से अधिक लोगों की  मुफ्त स्वस्थ जाँच की गयी। 

जानकारी देते हुए श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के निदेशक, जनरल एवं लप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ दिनेश बेदी ने बताया की हमारी सभी शाखाओं में स्वस्थ सिरमौरी स्वस्थ सिरमौर योजना के तहत सिरमौर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में मुफ्त जाँच शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविरों में मरीजों को जरुरी दवाइया भी मुफ्त दी गयी एवं जरुरी टेस्ट मुफ्त किये गए। साथ ही उन्होंने बताया की सभी ब्रांचों में विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मुफ्त इलाज़ का लाभ भी पहुँचाया गया। 

श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स का हमेशा से उदेश्य रहा है कि  किसी भी मरीज को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने के लिए बड़े शहरों में महंगें इलाजों के लिए न भटकना पड़े। इसलिए हम हमेशा कोशिश करते है की सभी स्वास्थ्य सुविधा जिला सिरमौर में ही उपलब्ध हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow