सीएम सुक्खू  ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले पूर्व उद्योग मंत्री कर सकते हैं मानहानि का मुकदमा : सुक्खू 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने BJP पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने वक्त की देनदारियां मौजूदा सरकार पर थोपी हैं. पूर्व सरकार के दौरान क्रिप्टो करंसी के नाम पर घोटाला हुआ

Nov 22, 2023 - 19:54
Nov 22, 2023 - 21:44
 0  30
सीएम सुक्खू  ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले पूर्व उद्योग मंत्री कर सकते हैं मानहानि का मुकदमा : सुक्खू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     22-11-2023

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने BJP पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने वक्त की देनदारियां मौजूदा सरकार पर थोपी हैं. पूर्व सरकार के दौरान क्रिप्टो करंसी के नाम पर घोटाला हुआ. सरकारी भर्तियों में घोटाला हुआ। हिमाचल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की भर्तियों में गड़बड़ी हुई। 

पुलिस कांस्टेबल पेपर में गड़बड़ी हुई और पूर्व बीजेपी सरकार सबकुछ आंख मूंद कर देखती रही. उन्होंने कहा कि 10 महीने में ही कांग्रेस सरकार ने होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल का केस जीता और 817 पोस्ट कोड का केस भी जीत लिया है. जल्द ही इसका रिजल्ट भी सरकार निकालने जा रही है। 

पूर्व भाजपा सरकार के दौरान हुए घोटाले को सरकार खोज रही है और इन पर कार्रवाई भी की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान बिना वैलिड लीज क्रशर चलते रहे और इससे प्रदेश सरकार को नुकसान हुआ। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह के मानहानि वाले बयान पर कहा कि वह उन पर मानहानि का मुकदमा कर सकते हैं. वे बतौर मुख्यमंत्री तथ्यों पर बात कर रहे हैं. पूर्व सरकारों के दौरान बिना परमिशन के ही क्रशर चलते रहे हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार लगातार जनहित के काम कर रही है. विपक्ष में बैठी भाजपा सिर्फ सुर्खियां बनाने के लिए बयान देती है। 

उन्होंने कहा कि माइनिंग डिपार्टमेंट में भी सरकार व्यवस्था परिवर्तन करने जा रही है. सरकार चाहती है कि इसे हर साल प्रदेश के राजस्व में 400 करोड़ से 500 करोड़ रुपए की कमाई हो। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow