व्यक्ति पर जानलेवा हमला, कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पांवटा साहिब के काशीपुर गांव में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को जान से मारने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू

Nov 22, 2023 - 21:12
 0  30
व्यक्ति पर जानलेवा हमला, कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     22-11-2023

पांवटा साहिब के काशीपुर गांव में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को जान से मारने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि हमले के बाद व्यक्ति की हालत काफी गंभीर है। जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र बलदेव सिंह निवासी किशनकोट पुलिस थाने में  बयान दर्ज करवाए की उनकी जमीन काशीपुर में है जहां पर वह बाउंड्रीवाल का काम कर रहे थे। 

वहीं काशीपुर निवासी कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा उसके तथा उसके रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला किया। जिसमें उसके रिश्तेदार की बाजू टूट गई तथा उसके सिर पर गंभीर चोट मारी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस दौरान उन्होंने बातया की  कृपाल सिंह प्यारेलाल गोल्डी सुरजीत सिंह पर पर जाने वाला कर दिया।सभी हमलावर हथियारों से लेस थे।हमले के  बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

इस दौरान डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सभी पांच हमलावरों के खिलाफ 307 धारा के तहत मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में रणजीत सिंह दीप राम प्यारेलाल जांगीराम अमर सिंह को गिरफ्तार कर उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें 2 दिन के पुलिस  रिमांड पर भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow