राजेश धर्माणी तकनीकी शिक्षा व यादविंद्र गोमा होंगे प्रदेश के खेल व आयुर्वेद मंत्री अधिसूचना जारी 

हिमाचल सरकार में दो नए कैबिनेट मंत्रियों राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को पोर्टफोलियो मिल गए हैं। मंगलवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग से इस बारे में अधिसूचना जारी

Jan 9, 2024 - 21:20
Jan 9, 2024 - 21:21
 0  24
राजेश धर्माणी तकनीकी शिक्षा व यादविंद्र गोमा होंगे प्रदेश के खेल व आयुर्वेद मंत्री अधिसूचना जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-01-2024

हिमाचल सरकार में दो नए कैबिनेट मंत्रियों राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को पोर्टफोलियो मिल गए हैं। मंगलवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग से इस बारे में अधिसूचना जारी हो गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे पर निकलने से पहले इस फाइल को क्लियर किया था। 

इस अधिसूचना के अनुसार राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का जिम्मा दिया गया है, जबकि यादवेंद्र गोमा को आयुर्वेद और खेल विभाग का मंत्री बनाया गया है।

इन दोनों कैबिनेट मंत्रियों की शपथ ग्रहण 12 दिसंबर 2023 को राजभवन में हुई थी। दोनों ही पोर्टफोलियो का इंतजार कर रहे थे। इस पोर्टफोलियो आवंटन में पहले के तीन कैबिनेट मंत्रियों हर्षवर्धन सिंह चौहान, रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह से एक-एक विभाग गया है। 

हर्षवर्धन सिंह चौहान के पास पहले आयुर्वेद था। इसी तरह रोहित ठाकुर के पास तकनीकी शिक्षा और विक्रमादित्य सिंह के पास खेल विभाग का जिम्मा था। अन्य मंत्रियों के पोर्टफोलियो में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बदलाव के बाद हर्षवर्धन सिंह चौहान के पास उद्योग और संसदीय कार्य मंत्रालय, रोहित ठाकुर के पास शिक्षा और विक्रमादित्य सिंह के पास लोक निर्माण विभाग का जिम्मा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोहड़ी से ठीक एक दिन पहले कैबिनेट की बैठक बुलाई है। 12 जनवरी को राज्य सचिवालय में उनकी अध्यक्षता में बैठक होगी। इस बैठक में मंत्रिमंडल शिक्षा विभाग में गेस्ट टीचर्स की भर्ती को लेकर फैसला ले सकती है। 

पिछली दो बैठकों से मुख्यमंत्री इस एजेंडा को कैबिनेट में मांग रहे हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से भेजी गई इस पॉलिसी पर पहले वित्त और कार्मिक विभाग ने आपत्तियां लगा दी थी। अब पीरियड आधारित टीचर रखने पर वित्त विभाग सहमत हो गया है। इसलिए कैबिनेट की इस बैठक में यह मामला आ सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow