सीएम के गृह जिला में कांग्रेसियों में हाथापाई, पूर्व विधायक घायल, कई कार्यकर्ताओं के फटे कपड़े जानिए पूरा मामला

मुख्यमंत्री सुविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में गांधी चौक पर बर्खास्त कांग्रेसी विधायकों और आजाद विधायक आशीष शर्मा का पुतला जलाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो

Mar 1, 2024 - 20:47
Mar 1, 2024 - 21:18
 0  261
सीएम के गृह जिला में कांग्रेसियों में हाथापाई, पूर्व विधायक घायल, कई कार्यकर्ताओं के फटे कपड़े जानिए पूरा मामला

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    01-03-2024

मुख्यमंत्री सुविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में गांधी चौक पर बर्खास्त कांग्रेसी विधायकों और आजाद विधायक आशीष शर्मा का पुतला जलाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। केसीसी बैंक चेयरमैन एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया की अगुआई में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी चौक पर बर्खास्त विधायकों और आजाद विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। 

तभी दो बर्खास्त विधायकों और आजाद विधायक का पुतला जलाए जाने का लेकर झड़प शुरू हो गई। आशीष शर्मा के समर्थकों ने पुतला जलाने का विरोध जताया और पुतले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से छीनने का प्रयास किया। दो मिनट तक झड़प चलती रही। 

तीन में से एक पुतला लेकर कुछ युवक मौके से भागने में कामयाब हो गए। इस झड़प के दौरान पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया के चेहरे से खून तक निकल गया। कई पुलिस कर्मचारियों के कपड़े भी फट गए। आजाद विधायक के समर्थकों को पकड़ कर सदर पुलिस थाना में ले गई है। 

केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने कहा कि धनबल के प्रयास से सरकार को गिराने वाले लोगों ने गुंडे भेज कर माहौल खराब करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य खराब न हो इसके लिए कानूनी कार्रवाई से कांग्रेसी पार्टी गुरेज नहीं करेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow