15 वर्षीय छात्र ने मां की चुनरी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त 

15 वर्षीय छात्र ने अपनी मां की चुनरी से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों से जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार अपने परिवार के साथ ऊना में रहता

Mar 9, 2024 - 21:14
 0  87
15 वर्षीय छात्र ने मां की चुनरी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त 

यंगवार्ता न्यूज़ -  ऊना    09-03-2024

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में के गांव अमरोह में 15 वर्षीय छात्र ने अपनी मां की चुनरी से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों से जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार अपने परिवार के साथ ऊना में रहता है।  

शुक्रवार शाम महाशिवरात्रि के दिन अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने अपनी मां की चुनरी के साथ फंदा लगा लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर माता-पिता ने दरवाजा खटखटाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। 

जब दरवाजा तोड़कर देखा तो शिवांशु फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 

घटना की पुष्टि करते हुए ऊना हेडक्वार्टर डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow