25 जनवरी को संविधान दिवस पर प्रदेश के युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी : बिंदल

डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि 25 जनवरी हिमाचल प्रदेश के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है। जब प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। सभी प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की बहुत-बहुत बधाई। 25 जनवरी को संविधान दिवस भी है, इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं को सम्बोधित करेंगे

Jan 23, 2024 - 18:08
 0  23
25 जनवरी को संविधान दिवस पर प्रदेश के युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी : बिंदल
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  23-01-2024
डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि 25 जनवरी हिमाचल प्रदेश के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है। जब प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। सभी प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की बहुत-बहुत बधाई। 25 जनवरी को संविधान दिवस भी है, इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं को सम्बोधित करेंगे। 
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने मोदी के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। 68 विधानसभा क्षेत्रों में 68 स्थानों पर स्क्रीन लगाकर मोदी को लाइव दिखाया जायेगा। 18 से 25 साल के युवक - युवतियों से आग्रह है कि वह 25 जनवरी को मोदी को अवश्य सुने। भारत युवा देश है दुनिया में सर्वाधिक युवा भारत में ही है। 
नरेंद्र मोदी युवाओं की प्रेरणा है। विगत साढ़े नौ वर्षों में मोदी ने देश के विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। जहां सड़कों का विस्तार एवं विकास, रेलवे का विस्तार एवं विकास, हवाई यातायात का विस्तार एवं विकास किया है वहीं गरीब कल्याण की योजनाओं को प्राथमिकता दी है। युवाओं के सर्वागीण विकास में मोदी जी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow