5 जुलाई से देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में टकाटक-टकाटक आएंगे पैसे : राहुल गांधी 

केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में हर महीने 8500 टकाटक टकाटक तब तक आते जाएंगे जब तक वह परिवार गरीबी रेखा से ऊपर ना उठ जाए। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी ने कहीं।

May 26, 2024 - 20:56
 0  133
5 जुलाई से देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में टकाटक-टकाटक आएंगे पैसे : राहुल गांधी 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    26-05-2024

केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में हर महीने 8500 टकाटक टकाटक तब तक आते जाएंगे जब तक वह परिवार गरीबी रेखा से ऊपर ना उठ जाए। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी ने कहीं। 

राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद 5 जुलाई से देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में रुपए डालने आरंभ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के करोड़ों परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर निकालने के लिए प्लान तैयार कर लिया है , जिसके तहत देश की करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के 22 पूंजीपतियों को अरबपति बनाया है , लेकिन कांग्रेस की सरकार देश की करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाएगी। राहुल गांधी ने बताया कि 10 वर्षों में देश में पूंजीपतियों का बोलबाला रहा है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद किसानों को उनकी फसल का समर्थन मूल्य दिया जाएगा। 

वहीं देश के लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। राहुल गांधी ने बताया कि यदि नरेंद्र मोदी की बात करते हैं तो नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में देश के बड़े पूंजीपतियों का 16 लाख करोड रुपए का ऋण माफ किया है , जबकि किसानों की हालत ख़राब होती चली गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद देश के करोड़ों किसानों के ऋण माफ किए जाएंगे। 

देश के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 30 लाख पदों को भरा जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा में मजदूर वर्ग के लिए तो रोजगार की गारंटी है , लेकिन पढ़े-लिखे युवाओं के लिए किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं है। इसके तहत इंडिया गठबंधन की सरकार पहली नौकरी पक्की नौकरी अधिकार शीर्षक के तहत युवाओं को एक साल के लिए रोजगार के गारंटी देगा। 

राहुल गांधी ने बताया कि न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि देश का तमाम युवा केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान है। उन्होंने अडानी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अडानी को जहां हिमाचल प्रदेश का सेब पकड़ा दिया है। वहीं देश के 7 एयरपोर्ट भी अडानी को 50 वर्षों के लिए दे दिए हैं। यही नहीं नरेंद्र मोदी की सरकार ने अडानी को अरबो रुपए दिए हैं जो अडानी द्वारा विदेशों में निवेश किया जा रहे हैं। 

राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी से लाखों मझले  और मध्यम दर्जे के कारोबारी बर्बाद हो गए हैं , लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के लाखों छोटे व्यापारियों से उनका धंधा छीन लिया। उन्होंने कहा कि देश में यह पहली बार हुआ है जब नरेंद्र मोदी की सरकार ने सेना के हथियार बनाने वाली फैक्ट्री बंद कर हथियार बनाने का ठेका भी अडानी समूह को दे दिया है। 

उन्होंने कहा कि आज लड़ाई देश को बचाने के साथ-साथ संविधान को बचाने की भी है। राहुल गांधी ने कहा कि इस संविधान की बदौलत ही हिमाचल जैसे छोटे राज्य का गठन हुआ है और इसे पूर्ण राज्य का दर्जा मिला है। उन्होंने कहा कि शिमला में सुक्खू आपके सिपाही है , जबकि केंद्र में राहुल और प्रियंका आपके सिपाही बनकर आपकी आवाज बुलंद करेंगे। 

इस अवसर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक अजय सोलंकी, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद परमार, पूर्व विधायक करनेश जंग व शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow