अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस पर विधिक संस्थान में नारा लेखन एवं जागरूकता रैली

हिमाचल प्रदेश विधिक अध्ययन संस्थान की रेड रिबन एवं एनएसएस इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर नारा लेखन प्रतियोगिता व जागरुकता रैली का आयोजन किया। इसमें विश्वविद्यालय के 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरुषि चौहान ने दूसरा स्थान निधि और तीसरा स्थान मुस्कान शांडिल ने हासिल किया

Dec 1, 2023 - 18:42
 0  22
अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस पर विधिक संस्थान में नारा लेखन एवं जागरूकता रैली


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला
  01-12-2023

हिमाचल प्रदेश विधिक अध्ययन संस्थान की रेड रिबन एवं एनएसएस इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर नारा लेखन प्रतियोगिता व जागरुकता रैली का आयोजन किया। इसमें विश्वविद्यालय के 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरुषि चौहान ने दूसरा स्थान निधि और तीसरा स्थान मुस्कान शांडिल ने हासिल किया। 
रेड रिबन इकाई की संयोजिका डॉ. करुणा मछान ने बताया कि एड्स जैसी लाईलाज बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूकता एक सशक्त माध्यम है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्थान में इस विषय पर नारा लेखन एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। संस्थान एनएसएस अधिकारी डॉ. रीतिका राणा ने बाताय कि युवाओं को ऐसे जागरुकता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। 
 देश की युवा शक्ति सृजनशीलता एवं संवेदनशीलता से एड्स के खिलाफ मुहिम को सफल बना सकती है। इस कार्यक्रम में संस्थान के एनएसएस अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, एनएसएस संयोजक संदीप शर्मा और अन्य सभी शिक्षकों ने भी लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow