अनुकरणीय उपलब्धियों के लिए एनसीसी कैडेट अशमी शर्मा को किया सम्मानित 

गणतंत्र दिवस शिविर-2024 में भागीदारी के दौरान अनुकरणीय उपलब्धियों के लिए कैडेट अशमी शर्मा को सम्मानित किया गया। सोलन में वीरवार को 1 एचपी गल्र्स बटालियन सोलन ने एक समारोह का आयोजन

Feb 22, 2024 - 19:26
 0  31
अनुकरणीय उपलब्धियों के लिए एनसीसी कैडेट अशमी शर्मा को किया सम्मानित 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     22-02-2024

गणतंत्र दिवस शिविर-2024 में भागीदारी के दौरान अनुकरणीय उपलब्धियों के लिए कैडेट अशमी शर्मा को सम्मानित किया गया। सोलन में वीरवार को 1 एचपी गल्र्स बटालियन सोलन ने एक समारोह का आयोजन किया।

1 एचपी गल्र्स बटालियन सोलन के सीओ कर्नल संजय शांडिल ने बताया कि कैडेट अशमी शर्मा के सराहनीय प्रदर्शन और एनआईएपी, बैले और ग्रुप डांस जैसी विभिन्न गतिविधियों में अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। उनकी अटूट प्रतिबद्धता को नई दिल्ली में 'डीजी प्रशस्ति कार्ड' से स्वीकार किया गया है। 

वर्तमान में वह जेपी यूनिवर्सिटी वकनाघाट से कंप्यूटर साइंस में बी.टैक कर रही हैं। कर्नल संजय शांडिल ने कैडेट अशमी शर्मा के उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा की और बटालियन के भीतर उत्कृष्टता और समर्पण का एक चमकदार उदाहरण के रूप में उनकी सराहना की। 

उन्होंने अशमी को एक मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कैडेट्स को बटालियन के भीतर और बाहर दोनों जगह अपने प्रयासों में उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow