अपनी सांसद को लपेटने के चलते भाजपा सांसदों को निशाना बना रहे मुख्यमंत्री : सुरेश कश्यप

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश के सांसदों पर उठाए सवाल पर भाजपा ने कड़ा जबाब दिया है। नाहन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने सीएम सुक्खू को कड़ा जबाब दिया

Aug 19, 2023 - 17:35
 0  84
अपनी सांसद को लपेटने के चलते भाजपा सांसदों को निशाना बना रहे मुख्यमंत्री : सुरेश कश्यप
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  19-08-2023
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश के सांसदों पर उठाए सवाल पर भाजपा ने कड़ा जबाब दिया है। नाहन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने सीएम सुक्खू को कड़ा जबाब दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान यूपीए गठबंधन लगातार वॉकआउट करता रहा जिसके चलते हिमाचल में आई आपदा के सवाल नहीं उठा पाए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा पर संसद चलने ही नहीं दी लेकिन फिर भी 23 विधेयकों में से 20 विधेयक पास हुए हैं। सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आपदा के समय प्रदेश सरकार की पूरी सहायता कर रही है , लेकिन प्रदेश के मुखिया सीएम सुक्खू राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। 
सीएम सुक्खू ने आपदा के समय एक बार सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई बल्कि मीडिया में जाकर सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं कि केंद्र सरकार से कोई सहायता राशि नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक 384 करोड़ रुपए पहली किश्त जब पहली बार आपदा आई थी उसी समय जारी की थी उसके बाद दो दिन पहले ही पीएमजीएसवाई के तहत 2643 करोड़ रुपए की राशि सड़कों के लिए स्वीकृत की है। इसके अलावा भाजपा के सांसद लगातार केंद्रीय नेतृत्व से मिलते रहे और हिमाचल के हित में बात कर बजट मुहैया करवाया है। लेकिन सीएम का बेतुका बयान आपदा के समय शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि जब से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से यह गुटों में बंटी हुई है। इनकी अपनी सांसद व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर निशाना साधने के लिए इन्होंने भाजपा के सांसदों को अपना हथियार बनाया है। 
सीएम ने एक बार भी अपनी सांसद से नहीं पूछा कि क्या उन्होंने एक बार भी केंद्रीय सरकार के समक्ष हिमाचल में आई आपदा के सम्बंध में कोई बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों ने वन,नाहन मेडिकल कॉलेज,एनएच समेत 35 मुद्दे संसद में रखें हैं ।जिसके चलते 400 करोड़ रुपए की राशि प्रदेश की सड़कों के लिए स्वीकृत हुए हैं। इसलिए सीएम सुक्खू जनता को गुमराह न करे। सुरेश कश्यप ने कहा कि आपदा की घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, एमएलए, सांसद और अन्य नेता जनता के बीच पहुंचकर सहयोग कर रहा है लेकिन कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब केंद्र ने आपदा के समय एनडीआरएफ व सेना के जवान तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में भेजे हैं जबकि अमूमन यह टीमें नवंबर व दिसंबर में आती थी। 
सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र के द्वारा दी गई राहत राशि के पैसों की बंदरबांट की जा रही है। प्रदेश सरकार हारे नकारे कांग्रेसी नेताओं के हाथ राहत सामग्री पकड़वाकर अपने चेहतों और चुनिंदा लोगों को बयान रहे हैं। लेकिन भाजपा इस बंदरबांट को सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सीएम बड़ी बड़ी बात कर रहे हैं लेकिन सिरमौर में आई आपदा के लिए अभी तक कोई आर्थिक पैकेज नहीं दिया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर भी निशाना साधा है कि बड़े आश्चर्य की बात है कि डिप्टी सीएम आपदा की घड़ी में कहीं भी फील्ड में दिखाई नहीं दे रहे हैं वे सोए हुए हैं और जनता आपदा से त्रस्त है लेकिन डिप्टी सीएम अपने गृह क्षेत्र के अलावा किसी दूसरे कोने में दिखाई नहीं दे रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है और आपदा में अवसर ढूंढकर राजनीति कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow