अरविंद केजरीवाल के समर्थन में सात अप्रैल को देशव्यापी सामूहिक उपवास रखेगी आम आदमी पार्टी 

आम आदमी पार्टी के नेता व समाजसेवी नाथूराम चौहान , साधना वार्मन , विनोद कुमार भटनागर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने  ईडी को कठपुतली बनाकर राजनीतिक साजिश के तहद झूठे केस की जांच के नाम पर पीएमएलए कानून का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को फर्जी गिरफ्तार किया है। मोदी की तानाशाही सत्ता के लालच में संविधान की अवमानना और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है

Apr 6, 2024 - 19:09
 0  10
अरविंद केजरीवाल के समर्थन में सात अप्रैल को देशव्यापी सामूहिक उपवास रखेगी आम आदमी पार्टी 


यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  06-04-2024


आम आदमी पार्टी के नेता व समाजसेवी नाथूराम चौहान , साधना वार्मन , विनोद कुमार भटनागर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने  ईडी को कठपुतली बनाकर राजनीतिक साजिश के तहद झूठे केस की जांच के नाम पर पीएमएलए कानून का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को फर्जी गिरफ्तार किया है। मोदी की तानाशाही सत्ता के लालच में संविधान की अवमानना और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। 

केंद्र की भाजपा सरकार ने राजनीतिक साजिश के द्वारा अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में झूठे गवाहों के आधार पर फर्जी गिरफ्तार किया है। मोदी की तानाशाही के खिलाफ अकेले अरविंद केजरीवाल मजबूती के साथ देश के लिए लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के समर्थन में 7 अप्रैल को देशव्यापी सामूहिक उपवास का आयोजन किया जाएगा। 
इस आयोजन में आप पार्टी के सभी मंत्री , विधायक,पार्षद तथा कार्यकर्ता 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे से उपवास रखेंगे। आम आदमी पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश में प्रदेश स्तर पर ये सामूहिक उपवास का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर पर जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के बड़ा चौक में  सुबह 11 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow