आपदा राहत पर कौन बोल रहा झूठ पूर्व मुख्यमंत्री या वर्तमान सीएम :  शांता कुमार 

हिमाचल प्रदेश में केंद्र से आपदा राहत को लेकर सरकार और भाजपा के बीच चल रहे शीतयुद्ध पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता क्या है, यह समझ से परे है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोनों को प्रदेश की जनता को बताना होगा कि केंद्र सरकार से आपदा राहत का पैसा आया

Oct 20, 2023 - 20:38
 0  176
आपदा राहत पर कौन बोल रहा झूठ पूर्व मुख्यमंत्री या वर्तमान सीएम :  शांता कुमार 

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  20-10-2023
हिमाचल प्रदेश में केंद्र से आपदा राहत को लेकर सरकार और भाजपा के बीच चल रहे शीतयुद्ध पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता क्या है, यह समझ से परे है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोनों को प्रदेश की जनता को बताना होगा कि केंद्र सरकार से आपदा राहत का पैसा आया है या नहीं। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि केंद्र से आपदा के लिए किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिली है। राहत पैकेज का कोई भी पैसा नहीं आया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश को आपदा सहायता देने के लिए धन्यवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के यह विरोधाभासी बयान भी प्रदेश हित में राजनीतिक आपदा से कम नहीं हैं। 
इन दोनों की बातें सच नहीं हो सकतीं। दोनों में से कोई न कोई झूठ बोल रहा है। शांता ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश को मिलने वाली सामान्य धनराशि आई होगी उसी को भाजपा आपदा सहायता कह रही है। सुक्खू सरकार उसे सामान्य अनुदान समझ रही है। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री से प्रार्थना है कि प्रदेश की जनता के सामने वास्तविक स्थिति बताने की कृपा करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow