आसमान में उड़ेंगे मानव परिंदे, 12 से 15 अक्टूबर तक शिमला के जुन्गा में होगा फ्लाइंग फेस्टिवल

प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे पर्यटन कारोबार को पटरी पर लाने के लिए सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन निगम ने योजना बनाई है। इसी कड़ी में शिमला में पहली बार इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल करवाया

Sep 9, 2023 - 15:54
 0  6
आसमान में उड़ेंगे मानव परिंदे, 12 से 15 अक्टूबर तक शिमला के जुन्गा में होगा फ्लाइंग फेस्टिवल

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रिज मैदान पर किया गया डिमॉन्स्ट्रेशन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-09-2023

प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे पर्यटन कारोबार को पटरी पर लाने के लिए सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन निगम ने योजना बनाई है। इसी कड़ी में शिमला में पहली बार इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल करवाया जा रहा है। 

पर्यटन विभाग के माध्यम से जुन्गा में 12 से 15 अक्तूबर तक होने वाले इस फेस्टिवल में देश के अलावा विदेशी पैराग्लाइडर पायलट भाग लेंगे। आयोजन में विभिन्न स्पर्धाएं होंगी और विजेता सम्मानित किए जाएंगे।

ग्लाइड इन कंपनी कस्टमर की रिलेशनशिप मैनेजर मोक्षिता ने बताया कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पायलटस भाग लेंगे। 

उन्होंने बताया कि प्रतियोगियों के लिए एंट्री फीस 5500 से 7000 तक रखी गई है। रिज मैदान पर लाइव डेमोस्ट्रेशन किया जा रहा है ताकि पर्यटकों को पता लग सके कि शिमला में भी इस तरह के साहसिक खेलों को करवाया जा रहा हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow