एक साल में 4 सबसे मजबूत मुख्यमंत्रियों में शामिल हुए सीएम : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केवल एक साल के कार्यकाल मंे ही अपने सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर देश के चार सबसे मजबूत मुख्यमंत्रियों में जगह बनाकर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया

Dec 30, 2023 - 19:49
 0  15
एक साल में 4 सबसे मजबूत मुख्यमंत्रियों में शामिल हुए सीएम : सुनील शर्मा बिट्टू

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     30-12-2023

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केवल एक साल के कार्यकाल मंे ही अपने सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर देश के चार सबसे मजबूत मुख्यमंत्रियों में जगह बनाकर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। 

उन्होंने कहा कि बरसात के सीजन में हिमाचल प्रदेश को भीषण आपदा का सामना करना पड़ा। प्रदेश सरकार के बार-बार आग्रह के बावजूद केंद्र सरकार ने इसे न तो राष्ट्रीय आपदा घोषित किया और न ही कोई विशेष राहत पैकेज जारी किया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं राज्य के अपने संसाधनों से आपदा प्रभावित परिवारों को 4500 करोड़ रुपये का पैकेज जारी किया। 

सुनील शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री कई बड़े निर्णय ले रहे हैं और प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान कर रहे हैं। इसी क्रम में मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं। 

विद्यार्थियों को इन डिजिटल उपकरणों का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग विद्यार्थियांे के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आजकल कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर हमारे इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है तथा युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।
 
इससे पहले प्रधानाचार्य भारती कौंडल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, स्कूल के शिक्षक, एसएमसी अध्यक्ष सुमन भारती और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow