एलपीजी गैस के दाम घटाना केवल चुनावी जुमला , केंद्र के फैसले को विक्रमादित्य सिंह ने लिया आड़ेहाथ 

केंद्र सरकार के द्वारा एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपए घटाने को हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चुनावी जुमला बताया है। विक्रमादित्य सिंह ने इसे लोक सभा चुनावों को देखते हुए लिया गया फैसला बताते हुए अभी ऐसे कई और जुमले आने की बात कही

Aug 31, 2023 - 18:23
 0  60
एलपीजी गैस के दाम घटाना केवल चुनावी जुमला , केंद्र के फैसले को विक्रमादित्य सिंह ने लिया आड़ेहाथ 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  31-08-2023
केंद्र सरकार के द्वारा एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपए घटाने को हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चुनावी जुमला बताया है। विक्रमादित्य सिंह ने इसे लोक सभा चुनावों को देखते हुए लिया गया फैसला बताते हुए अभी ऐसे कई और जुमले आने की बात कही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों के मध्यनजर अभी और जुमले आयेंगे। 
पीएम हिमाचल को दूसरा घर बताते है लेकिन प्राकृतिक आपदा से 350 जान चली गई। इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलाकर 20 हजार करोड़ का नुकसान हो गया लेकिन इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया गया। क्या यह इसलिए नहीं हुआ कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है? वन्ही विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इण्डिया एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है। 
संविधानिक संस्थाओं को कुचलने का प्रयास इस सरकार के द्वारा किया जा रहा है जिसके खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया चुनाव लड़ रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़को की बहाली के लिए लगातर प्रयास हो रहे हैं। उन्होने कहा कि 250 के करीब सड़के अभी भी बंद हैं। उन्होंने कहा कि फील्ड में जाकर जायजा लिया है। 
15 सितंबर तक डंगे और रिटेनिंग वाल के टेंडर करने के निर्देश दिए गए हैं। वह हर सोमवार को कामों की इंजीनियर से ऑनलाइन प्रोग्रेस रिपोर्ट लेंगे। बारिश से फोरलेन को हुए नुकसान को देखते हुए  एनएचएआई को काम के मापदंडों को रिव्यू करने के कहा गया है। 50 से 70 डिग्री के बीच में पहाड़ों की कटिंग करें यह सुनिश्चित किया जा रहा है। आने वाले समय में टनलिंग की ओर सरकार विशेष ध्यान दिया जाएगा जिससे नुकसान से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow