जतिन पाल्सरा को कुमारसैन छात्र कल्याण संघ की कमान , स्नेहा वर्मा को सचिव नियुक्त

कुमारसैन छात्र संघ कल्याण संघ की नव कार्यकारिणी की घोषणा शिमला में हुई। कुमारसैन छात्र कल्याण संघ की बैठक में मुख्य रूप से संघ के पूर्व अध्यक्ष हितेश बाली उपस्थित रहे। हितेश बाली द्वारा कुमारसैन छात्र कल्याण संघ के 2023-24 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव की घोषणा की गई

Dec 8, 2023 - 17:47
 0  227
जतिन पाल्सरा को कुमारसैन छात्र कल्याण संघ की कमान , स्नेहा वर्मा को सचिव नियुक्त

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  08-12-2023

कुमारसैन छात्र संघ कल्याण संघ की नव कार्यकारिणी की घोषणा शिमला में हुई। कुमारसैन छात्र कल्याण संघ की बैठक में मुख्य रूप से संघ के पूर्व अध्यक्ष हितेश बाली उपस्थित रहे। हितेश बाली द्वारा कुमारसैन छात्र कल्याण संघ के 2023-24 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव की घोषणा की गई। 
इसमें चेयरमैन के रूप में जतिन वर्मा को नियुक्त किया।साथ ही साथ उपाध्यक्ष के रूप में लोटस मेहता , कोषाध्यक्ष के रूप में पीयूष भारद्वाज, सह सचिव के रूप में पीयूष वर्मा और हर्षिता मेहता को नियुक्त किया गया। इसमें अनुशासन समिति में सुजल रमचैक तथा प्रबंधन समिति में आर्यन वर्मा को नियुक्त किया गया। सांस्कृतिक प्रमुख जागृति शर्मा व सिमरन कालटा को बनाया गया है। कुमारसैन छात्र कल्याण संघ हमेशा से ही छात्रों के हितों के लिए काम करती रही है। 
यह संघ लगभग 15-20 सालों से चलता आ रहा है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जतिन पाल्सरा का कहना है कि वे आने वाले समय में छात्रों के हित में गतिविधियां करवाएंगे व साथ ही साथ वह अपने संघ को और सफलता दिलवाएंगे और सभी सदस्यों का कहना है कि वह एकजुट होकर कार्य करेंगे व आने वाले सभी कार्यक्रमों को सफल बनाएगें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow