ऑल्टो कार के तलाशी लेने पर 12 किलो 156 ग्राम चरस बरामद
प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस नूरपुर ने डोल में 12 किलोग्राम चरस की खेप पकड़ी
![ऑल्टो कार के तलाशी लेने पर 12 किलो 156 ग्राम चरस बरामद](https://youngvarta.com/uploads/images/202405/image_870x_66506990717c1.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - जवाली 24-05-2024
प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस नूरपुर ने डोल में 12 किलोग्राम चरस की खेप पकड़ी है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी कि ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली तो 12 किलो 156 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक रमेश कुमार निवासी मंडी के खिलाफ केस दर्ज कर चरस व ऑल्टो कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने डोल में नाकाबंदी के दौरान रमेश कुमार निवासी मंडी से 12किलो 156 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार व चरस को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)